Guru Budh Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध और गुरु बृहस्पति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु को देवताओं का गुरु और बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि बुध करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, तो गुरु एक साल में करते हैं। 14 मई को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं जून माह में बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे। ऐसे में 12 साल बाद बुध और गुरु की युति मिथुन राशि में हो रही है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। जानें इन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के युवराज बुध 6 जून को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में 6 जून को गुरु और बुध की युति हो रही है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु- बुध की युति लाभकारी हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव में इन दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति को लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के लिए योग बन रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने की योग बन रहे हैं इसके साथ ही समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा. ऐसे में आपके धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां भी समाप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के एका भाव में बुध -शुक्र की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। अच्छी आमदनी के रास्ते खुलेंगे, जिससे धन संबंधी समस्याएं दूर होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त मिलेगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलेगा। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत और गुणवत्तापूर्ण कार्य के कारण उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति के माध्यम से काफी मुनाफा हो सकता है। आप बेहतर चीजों के द्वारा बिजनेस में कामयाब हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। इसके साथ ही संतान की प्रगति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों की कुंडली में बुध-गुरु की युति नवम भाव में होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से अपार सफलता के साथ-साथ अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में बढ़-चढ़कर धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। लंबे समय से जीवन में चले आ रहे संघर्ष से अब छुटकारा मिल सकता है। भाई बहनों के सहयोग से आप हर क्षेत्र में अपार सफलता पा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा ऐसे में करियर के क्षेत्र में अपने काम और लगन के कारण उचित पहचान मिलेगी। समाज में मान सम्मान की तेजी से वृद्धि होगी। व्यापार की बात करें, तो आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। संतान के ओर से चली आ रही समस्या में समाप्त होंगी। उच्च शिक्षा पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक