Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दशहरा में काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस साल दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति काफी शुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं। गुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। वह इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही दशहरा के दिन गुरु बुध के साथ संयोग करके केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार और देवताओं के गुरु बृहस्पति के संयोग से बना योग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 27 मिनट पर बुध और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिस कारण ‘केन्द्र दृष्टि योग’ का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस समय बुध कन्या राशि में विराजमान है।

27 साल बाद दंडाधिकारी शनि करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों को हो सकता है बिजनेस-करियर खूब लाभ, आकस्मिक धन लाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का केंद्र योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान बुध तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे और सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी चुनौती देंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी तथा नई नौकरी या अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का केंद्र योग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। माता के साथ आपका संबंध अच्छा हो सकता है। जमीन जायदाद के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। कई बड़े लोगों से मेलजोल हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है।

Weekly Numerology Prediction 29 September To 5 October 2025: इस सप्ताह दंडाधिकारी शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन मूलांकों को मिलेगा लाभ, जानें साप्ताहिक अंक ज्योतिष

धनु राशि ( Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु- बुध का केंद्र योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। नई ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आमदनी में तेजी से वृद्धि होने के साथ धन संचय कर पाने में सफल होंगे। भाई बंधुओं के साथ आपका अच्छा तालमेल हो सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जमीन जायदाद के मामलों में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 28 सितंबर को तुला राशि में रहकर मंगल दिग्बली हो गए हैं और कुंभ राशि में मौजूद राहु और मिथुन राशि में मौजूद गुरु एक-दूसरे से त्रिकोण में होंगे, जिससे काम त्रिकोण नामक योग का निर्माण होगा। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।