Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति को पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है। वह एक राशि में करीब 1 साल रहते हैं। लेकिन इस समय गुरु बृहस्पति अतिचारी गति से चल रहे हैं। ऐसे में साल 2026 में वह तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि इस समय गुरु मिथुन राशि में विराजमान है और 2 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में वह किसी न किसी राशि के साथ संयोग, दृष्टि या फिर कोणीय स्थिति के कारण शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। बता दें कि फरवरी माह में गुरु बुध के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 फरवरी को सुबह 2: 59 ए एम पर गुरु-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि इस अवधि में गुरु मिथुन राशि में विराजमान होंगे और बुध कुंभ राशि में होंगे। जहां पर राहु, सूर्य और शुक्र के साथ युति कर रहे होंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जातकों के घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन का फल मिल सकता है। आप अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही धन जोड़ने में भी कामयाब हो सकते है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें, तो आपके लिए नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने पार्टनर का भरोसा जीतने में कामयाब हो सकते हैं। ऐसे में आपको बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। विदेश में व्यापार करने का भी मौका मिल सकता है।

लव लाइफ की बात करें, तो काफी अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी बुध-गुरु का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

ज्योतिष, गुप्त विद्या, शिक्षा, बैंकिंग या शोध से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

आपके लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध और पंचम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप जो सपने देख रहे , तो वह पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि में सूर्य और शुक्र भी विराजमान होंगे। ऐसे में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। बचत भी कर पाएंगे।

व्यापार के क्षेत्र में आप काफी लाभ कमा सकते हैं। आप एक सफल बिजनेसमैन के रूप में उभर सकते हैं। आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

लव लाइफ अच्छी जानी वाली है। साथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप एक-दूसरे को समय दे पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।