Guru Budh Labh Drishti 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब एक साल तक एक राशि में रहते हैं। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के युवराज की बात करें, तो मीन राशि में विराजमान है। वहीं, 5 मई को दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे शक्तिशाली त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। इसे लाभ दृष्टि भी कहा जा रहा है। ये दृष्टि काफी फलदायी मानी जाती है। आइए जानते हैं गुरु-बुध का बना लाभ दृष्टि किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 मई को रात 10 बजकर 49 मिनट पर गुरु-बुध एक दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का त्रिएकादश योग काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपने किसी काम में खूब मेहनत की है, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आपके काम की सराहना होगी। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे बन सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार में भी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां काम आ सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु का त्रिएकादश योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके काम की तारीफ मिलेगी। ऐसे में उच्च अधिकारी भी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण डील साइन हो सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।  

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।