Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती है। ऐसी कोणीय स्थिति में शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश किया था। ऐसे में वह अतिचारी गति से आगे बढ़ने लगे। अतिचारी गति से चलने के कारण वह अक्टूबर से लेकर दिसंबर के आरंभ तक कर्क राशि में रहें। वहीं 5 दिसंबर को पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के मिथुन राशि में रहने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग करेंगे। ऐसे ही गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने के अगले ही दिन तुला राशि में स्थिति बुध के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। गुरु-बुध के द्वारा नवपंचम राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 दिसंबर को शाम 6 बजकर 32 मिनट पर गुरु-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के बारहवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान होंगे। इसके साथ ही बुध पांचवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें तो लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है और कार्यस्थल का सुखद माहौल हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में बदलना लाभकारी हो सकता है। व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आध्यात्मिक विकास होगा। इसके साथ ही आत्मचिंतन करेंगे, जिससे खुद पर काफी बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में बुध दूसरे और गुरु नौवे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ से लेकर करियर के क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। आप धन संचय कर पाने में सफल होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आपको अधिक सफलता के साथ शोहरत मिल सकती है। करियर में नई दिशा मिल सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। व्यापार में की बात करें, तो नया बिजनेस इस अवधि में शुरू करना लाभकारी हो सकता है। धन कमाने के काफी मौके मिल सकते हैं। निजी लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग अनुकूल हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में बुध चौथे और गुरु ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। घर-परिवार में कोई शुभ या मांगलिक काम हो सकता है। इससे आप खूब प्रसन्न रहेंगे। करियर के क्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ अच्छा मुनाफा हो सकता है। फैमिली बिजनेस में भी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अधिक से अधिक पैसे कमा पाने में सफल हो सकते हैं। निजी जीवन में काफी अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से, आपकी इम्यूनिटी और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहने वाला है। ऐसे में सेहत अच्छी रहेगी।
नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
