Guru Budh Ka Kendra Yog: ज्योतिष शास्त्र में गुरु और बुध को खास ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि बुध जहां ग्रहों के युवराज है, तो गुरु बृहस्पति देवताओं के गुरु है। ऐसे में इनकी स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में काफी अधिक देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि और बुध मीन राशि में विराजमान है। 21 फरवरी को 1 बजकर 41 मिनट पर बुध और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से 12 राशियों के ऊपर गुरु-बुध की असीम कृपा होगी। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि(Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए केंद्र योग खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ भाग्य में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी मिलने के काफी अधिक योग बन रहे हैं। व्यापार को भी आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। विदेशों स्रोतों से अच्छा खासा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आनंदमय पल बिताएंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काम के सिलसिले में की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में आपको काफी अधिक मुनाफा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लेकिन बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसलिए खर्च को थोड़ा कंट्रोल करके चलाएं, तो बेहतर होगा। 

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए केंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। ऐसे में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नया व्यापार आरंभ करने की काफी गुंजाइश नजर आ रही है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 

धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।