Samsaptak Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। जहां बुध मार्गी और गुरु वक्री चाल में चल रहे हैं। दोनों ही ग्रह एक-दूसरे के आमने-सामने मौजूद रहेंगे, जिससे समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह का प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं गुरु और बुध के द्वारा बना समसप्तक राजयोग किन राशियों के लिए होगा लकी…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि से तीसरे और धनु राशि में छठे भाव में बैठे हुए हैं। वहीं बुद्धि के दाता बुध मिथुन राशि में अष्टम और कन्या राशि से तीसरे भाव में विराजमान है। बुध और गुरु दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपके काम और लगन को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी कई योग बन रहे हैं। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
समसप्तक राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नया बिजनेस आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सट्टेबाजी के द्वारा काफी व्यापार में लाभ हो सकता है। निवेश करने से आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी समसप्तक राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर में खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अच्छा खासा धन प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार की बात करें, तो सट्टेबाजी के व्यापार में खूब पैसा कमा सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। रिश्तों में खुशियां बनी रह सकती है।
Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौनरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।