Guru Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब 1 साल में राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन इस साल गुरु दोगुनी गति से चलेंगे। इसलिए वह इस साल दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है और अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान गुरु अस्त और उदित भी होंगे। बता दें कि गुरु बृहस्पति 12 जून 2025 की शाम 07 बजकर 37 मिनट पर अस्त हो रहे है और 9 जुलाई तक इसी अवस्था में रहेंगे। करीब 27 दिनों तक कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। गुरु का अस्त होना आमतौर पर कुछ राशियों के लिए ही लकी हो सकता है, क्योंकि गुरु कुछ भावों को छोड़कर अधिकतम शुभ परिणाम देते हैं। आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में गुरु अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का असत होना काफी हद तक अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही लिए हुए कर्ज से निजात मिल सकती है। सरकारी कामों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से सरकारी कामों में आ रही अड़चन से आपको निजात मिल सकती है। संतान संबंधित मामलों में अब सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है। इसके साथ ही यात्राओं के माध्यम से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। आत्मविश्वास को बनाए रखेंगे, तो आपको अवश्य सफलता हासिल हो सकती है। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना मिलाजुला परिणाम दे सकता है. इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। लेकिन थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। लेकिन इन्हें आप हल कर लें। शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझकर लगाएंगे, तो अवश्य ही सफलता हासिल हो सकती है। उधार का लेनदेन करने से बिल्कुल बचें।सही जगह पर पैसा लगाएंगे, तो आपको लाभ मिल सकता है। बेकार के खर्चों से थोड़ा बचकर रहें। संतान को लेकर थोड़ी सी टेंशन हो सकती है। सट्टेबाजी में पैसा लगा रहे हैं, तो थोड़ा विचार अवश्य कर लें।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में गुरु बृहस्पति तीसरे भाव में विराजमान है, जो अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में गुरु के अस्त होने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में नकारात्मकता की धीरे-धीरे कमी आ सकती है। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है।

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें