Guru Asta 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं नए साल 2025 में वह राशि परिवर्तन करते मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही समय-समय पर अपनी स्थिति पर बदलाव करते रहेंगे। बता दें कि नए साल 2025 के 12 जून को गुरु मिथुन राशि में ही अस्त होने वाले हैं। गुरु के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के अस्त होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में गुरु अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में आने वाली हर रुकावट दूर होगी। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। आपकी समझ से दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां समाप्त हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध होंगे। इससे आपको खुशी महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन संचय कर पाने में सफल होंगे। निवेश के माध्यम से पैसा कमा सकते है्। इसके साथ ही पैतृक व्यवसाय के माध्यम से खूब लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए ये समय उत्तम हो सकती है। अध्यात्म की आपका झुकाव होगा। इसके साथ ही ससुराल पक्ष की तरफ से संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में गुरु चतुर्थ भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के परिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलने वाला हैं। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। संतान और आर्थिक समृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है।
दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।