Jupiter Combust In Taurus: भाग्य, धन-वैभव के दाता गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। इस समय गुरु मेष राशि में विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 मई को गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और ठीक इसके दो दिन बाद यानी 3 मई को रात 10 बजकर 8 मिनट पर इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। वृषभ राशि में गुरु का अस्त होना कई राशियों के लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में गुरु अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में ज्यादा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस राशि के जातक अपने जीवन में संतुष्ठ रहेंगे। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही इंक्रीमेंट, बोनस या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार की बात करें, तो खूब मुनाफा मिलने वाला है। नया बिजनेस शुरू करने का ये समय अच्छा हो सकता है। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही अपार धन की प्राप्ति होगी। भविष्य के लिए धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो अच्छ जाने वाला है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
गुरु का अस्त होना कर्क राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के 11वें भाव में गुरु अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। गुरु की कृपा से लंबी समय से चली आ रही बीमारियां भी ठीक हो सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन और लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु का अस्त होना तुला राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में अष्टम भाव में गुरु अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी में खूब लाभ मिलने वाला है। करियर में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बेरोजगारों को भी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को खूब मुनाफा मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भविष्य में आप इससे खूब धन कमाएंगे। आकस्मिक धन लाभ के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकती है। लव लाइफ की बात करें, तो काफी अच्छी जाने है। जो अपने प्यार को रिश्ते में बदलना चाहते हैं, तो उन्हें भी लाभ मिलेगा। अविवाहितों को भी शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।