Guru Ast 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 जून 2025 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में अस्त हो जाएंगे और 27 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। गुरु 10 जून 2025 को शाम 7.30 बजे अस्त होंगे और 9 जुलाई को फिर से उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अस्त हो जाता है तो उसकी प्रभावशीलता कम हो जाती है, लेकिन कभी-कभी यह घटना कुछ राशियों के लिए राहत लेकर आती है। इस बार गुरु के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान इन राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु के अस्त होने से मेष राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा क्योंकि गुरु तीसरे भाव में रहेगा। इससे आपके प्रयासों में तेजी आएगी और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यदि आपने हाल में कहीं निवेश किया है तो उससे लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी और निजी जीवन भी पहले से बेहतर होगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना मानसिक और शारीरिक रूप से राहतदायक साबित हो सकता है। यदि आप पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो अब आपकी सेहत में सुधार संभव है। कामकाज में जो रुकावटें बनी हुई थीं, वे भी धीरे-धीरे दूर होंगी। खासतौर पर सरकारी मामलों में जो परेशानियां आ रही थीं, उनमें अब समाधान दिख सकता है। अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर-बिजनेस में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
गुरु का अस्त होना कुंभ राशि वाले जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। पढ़ाई और आत्मविकास के नजरिए से यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने निर्णयों में मजबूती महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और हर काम में ऊर्जा बनी रहेगी। रुके हुए कामों में तरक्की होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोर्ट के किसी मामले से राहत भी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।