Guru ast In Vrishbha: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति इस समय अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं, 1 मई 2024 को गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। वहीं 2 दिन बाद यानी 2 मई को गुरु वृषभ राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 3 जून तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। गुरु के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में एकादश भाव में गुरु अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। नवम भाव के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी कोई नई योजनाएं बना सकते हैं। अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। विभिन्न क्षेत्रों में सुपरिणाम प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न नजर आ सकते हैं। नौकरी में नए अवसर भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ भी आपके अनुकूल रहने वाली है। थोड़ी सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जल्द ही सबको सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना मिश्रित प्रभाव डाल सकता है। सूर्यदेव की गुरु के साथ मित्रता का भाव है। ऐसे में गुरु के अस्त होने पर इस राशि के जातकों के जीवन में ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। आपके अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। इसके साथ ही दूसरी नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन अपने अहंकार को नियंत्रित करके रखें, क्योंकि इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही गुरु के प्रभाव से गुप्त धन की भी प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु का अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल अब मिल सकता है। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आर्थिक चुनौतियों से धीरे-धीरे मुक्ति मिल सकती है। अध्यात्म की ओर आप बढ़ेंगे। इसके साथ ही आप हर क्षेत्र में कामयाब हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।