Navpancham Rajyog: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य गुरु की राशि में 16 दिसंबर को प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में सूर्य देवगुरु से त्रिकोण पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि नवपंचम राजयोग करीब 12 साल बाद बन रहा है क्योंकि मित्र ग्रह सूर्य और गुरु 12 साल बाद करीब आए हैं। नवपंचम राजयोग बनने से  से कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही अधूरे पड़े काम एक बार से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग बनने से नए साल 2024 में किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में सूर्य नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरु भी पहले भाव में विराजमान है। ऐसे में नवपंचम योग इस राशि के जातकों के ऊपर सूर्य के साथ-साथ गुरु का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर को लेकर किसी भी प्रकार का कंफ्यूजन होगा,तो वह अब दूर होगा। इसके साथ ही शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में कई गुना अधिक फल की प्राप्त हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ प्रसिद्धि मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में नवपंचम योग पांचवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा, संतान, प्रेम संबंध के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। छात्रों की बात करें, तो उच्च शिक्षा पा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिल सकताहै। आकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। माता-पिता को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने बच्चे को मिलने वाली उपलब्धि से आप गर्व महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

नवपंचम  राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होगे। काम के सिल-सिले में कुछ य़ात्रा करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जडातकों को सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम की प्रशंसा मिलेगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे। व्यापारियों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024राशिफल 2024