Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति करके राजयोग बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 11 नवंबर से गुरु और शुक्र के द्वारा नवपंचम राजयोग बना है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ के साथ तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में कर्म भाव पर गुरु और छठे भाव पर शुक्र ग्रह विराजमान हैं। इसलिए इस समय आप लोगों को कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। किसी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
वृष राशि: नवपंचम राजयोग आप लोगों के लिए करियर और व्यापार की दृष्टि के लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान पर गुरु और सातवें मतलब वैवाहिक और पार्टनरशिप के भाव पर शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका काम-कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको कोई पद मिल सकता है। साथ ही समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही रुके हुए काम बनेंगे। इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। इस समय पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है। वहीं कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिल सकती है।