Samsaptak Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक अवधि पर शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका असर देश- दुनिया और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु और शुक्र ने समसप्तक योग का निर्माण किया है। ये योग लगभग 100 साल बाद बना है। जिससे इस योग का असर सभी राशियो के जातकों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है… आइए जानते हैं ये कौन सी राशि के जातक हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
समसप्तक राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के एकादश भाव में शुक्र तो वहीं पंचम स्थान में गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस समय आपको संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं अगर आपके संतान है तो उसकी शादी और नौकरी लग सकती है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं मित्रों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं गुरु तीसरे भाव में हैं, तो इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं भाई- बहनों की तरक्की हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तमक राजयोग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी, नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। साथ ही व्यापारियोंं को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों के लिए शुक्रदेव की कृपा से नए साल में विवाह के योग भी बनेंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वहीं आपको इस समय माता का सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024