Guru And Shukra Asta 2024: नवग्रह में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है। इन दोनों ही ग्रहों के स्थिति में बदलाव का असर मांगलिक और शुभ कामों के होने पर भी पड़ता है। इन दोनों तारों के अस्त होते ही मांगलिक और शुभ कामों को करना बंद हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 28 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो गए थे और 29 जून 2024, को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर  मिथुन राशि में उदय हो जाएंगे। इसके साथ ही देवताओं के गुरु 7 मई को वृषभ राशि में रात को 10 बजकर 8 मिनट पर अस्त हो जाएंगे, जो 6 जून को उदय हो जाएंगे। गुरु और शुक्र का एक साथ अस्त होने का संयोग करीब 24 साल के बाद बन रहा है। शुक्र और गुरु के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इन 2 तारों के अस्त होने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर….

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र का अस्त होना अनुकूल साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों को करियर संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में थोड़ी सी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। छोटे से काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसक साथ ही वरिष्ठों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। सहकर्मियों से भी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप तनाव में रह सकते हैं। व्यापार में भी मुनाफा के योग नजर नहीं आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बढ़े हुए खर्चे से परेशान रहेंगे। इससे बचत करने की गुंजाइश काफी कम बन रही है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर अधिक खर्च हो सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ भी कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली के योग काफी कम बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में गुरु दसवें और शुक्र नौवें भाव में अस्त हो रहे है। ऐसे में ये दोनों ही तारे इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित नहीं होंगे। इस राशि के जातकों को संतान के विकास को लेकर परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे लाभ मिलने के बिल्कुल भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से संतुष्ट  न होने के  चलते बार-बार नौकरी बल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी असफलता के योग नजर आ रहे हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। पैसों की बिल्कुल भी बचत नहीं कर पाएंगे। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में शुक्र छठे और गुरु सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इन राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र का अस्त होना अनुकूल साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा, जिससे छोटे से काम के लिए भी अधिक मशक्कत करनी पड़ सकती है। व्यापार में भी अच्छा परिणाम नहीं मिलने वाला है।  इस राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी समस्या हो सकते हैं। रिश्ते में पार्टनर के साथ अच्छे तालमेल का अभाव हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।