Parivartan Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल और गुरु राशि परिवर्तन करके परिवर्तन राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। यह राजयोग 27 दिसंबर से बन जाएगा। क्योंकि मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे और धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है।
वहीं इस समय मंगल ग्रह मकर राशि के 12वें भाव में संचरण करेंगे और गुरु ग्रह मकर के चौथे भाव में वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। जिससे मंगल और युति परिवर्तन राजयोग का निर्माण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए परिवर्तन राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सफलता मिलेगी। वहीं इस अवधि में आप अपनी भौतिक सुविधाओं पर काफी खर्च कर सकते हैं और आपको धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। साथ ही गुरु ग्रह की कृपा से इस समय आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। वहीं आप इस अवधि में कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
परिवर्तन राजयोग आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस समय आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जो शुभ रहेगा। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को परिवर्तन राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और आपके नए- नए लोगों से संबंध बनेंगे। साथ ही मंगल ग्रह के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही आपको अचानक से कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं छात्रों को यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।