Navpancham Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु, सूर्य और मंगल ग्रह डबल नवपंचम योग बना रहे हैं। यह योग लगभग 50 साल बाद बनने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को सभी कार्यों में सफलता भी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए डबल नवपंचम राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंंगल है और गुरु मेष राशि में बैठे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं 14 जनवरी तक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

डबल नवपंचम राजयोग आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल आपके रोग और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपके लाभ स्थान पर विराजमान हैं। वहीं सूर्य और मंगल सप्तम भाव पर बैठ गए हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप टेक्नीकल, शिक्षा विभाग, टीचर हैं या आप कोई इंस्टीट्यूट चलाते हैं, तो यह समय आपको लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय पुराने निवेश से लाभ होगा। लेकिन इस समय शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को डबल नवपंचम राजयोग शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह कर्म भाव पर विराजमान हैं और सूर्य, मंगल छठे भाव पर हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही काम- कारोबार में भी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह प्रमोशन और ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही करियर के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को भी इस समय अच्छा धनलाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024