Mangal Guru Vakri 2025: नया साल 2025 आरंभ होने के कुछ ही समय रह गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल के आरंभ में ही ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में काफी हलचल देखने को मिल रही है। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश दुनिया में इसका काफी असर देखने को मिल सकता है। सबसे पहले देवताओं के गुरु बृहस्पति की बात करें, तो वह वक्री अवस्था में वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं दूसरे ओर ग्रहों के सेनापति मंगल भी वक्री अवस्था में ही रहेंगे। इसके साथ ही वह अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है। ऐसे में इसका असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई गुना अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु और मंगल के उल्टी चाल चलने से नए साल में किन राशियों को रहना होगा सतर्क…

द्रिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वृषभ राशि में उल्टी चाल से चलने लगे हैं, जो 4 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में चलेंगे। इसके साथ ही मंगल की बात करें, तो 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे और 24 फरवरी 2025 को सीधी चाल से चलने लगेंगे। ऐसे में गुरु और मंगल जैसे पावरफुल ग्रहों के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में गुरु दूसरे और मंगल चौथे भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं और खुशियों में कमी देखने को मिल सकती है। घर-परिवार संबंधी कई समस्याएं सामने आ सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी को लेकर थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप काफी मानसिक तनाव में रह सकते हैं। व्यापार में भी कोई भी रणनीति थोड़ा सोच-समझकर बनाएं वरना परेशानी का सामना करने के साथ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के साथ कम बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सजग रहें।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु और तीसरे भाव में मंगल वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी नए साल 2025 में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरी में ट्रांसफर मिल सकता है। आपके मुताबिक न मिलने के कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी थोड़ा रणनीति के साथ आगे बढ़ें, वरना भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपके द्वारा की गई लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपको काफी धन हानि हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में गुरु दशम और मंगल बारहवें भाव में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई कठिनाइयां आ सकती है। इससे आपके काम की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। ऐसे में नौकरी में अधिक दबाव हो सकता है। इससे आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको हानि का सामना करना सकता है। भाग्य का साथ न मिलने के कारण बेवजह खर्च से परेशान रहेंगे और बचत भी नहीं कर पाएंगे। लव लाइफ को लेकर आप तनाव में जा सकते हैं। इसके साथ ही रिश्ता टूटने तक बात पहुंच सकती है। सेहत का भी खास ख्याल रखें।

न्यायाधीश शनि ने अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहकर शश राजयोग का निर्माण किया है। ऐसे में इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024