Effect of Navpancham Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने 1 मई को वृषभ राशि में गोचर कर लिया है और केतु ग्रह 30 अक्टूबर से कन्या राशि में स्थित हैं। ऐसे में ये दोनों ग्रह एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद हैं, जिससे नवमपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है और यह योग में सिंह राशि में बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत मे अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। साथ ही आपकी कार्ययोजनाएं बहुत सफल होंगी। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं आपको धन कमाने के साथ ही धन की बचत करने में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

नवपंचम योग बनने से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपको नए निवेश में लाभ होगा। आपको नए कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होगा। वहीं जीवनसाथी इस समय तरक्की हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति से भी आपको बड़ा लाभ होगा। करियर में अनेकों शानदार अवसर प्राप्‍त होंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024