Grah Rashi Parivartan 2022: इस माह में कई ग्रह अपना स्थान स्थान बदलेंगे। स्थान बदलकर ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करेंगे। मान्यता के अनुसार ग्रहों के गोचर का राशि के अनुसार लोगों पर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह में सूर्य, शुक्र और बुध देव गोचर करेंगे। इन तीनों ग्रहों के गोचर का समय अलग-अलग है। आइए जानते हैं कि इन गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है और उनके अधूरे काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं।
Surya Gochar November 2022: शुक्र देव के गोचर से इन राशियों के लोगों को हो सकता है धन लाभ
इस माह में शुक्र देव 11 नवंबर से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से मेष, सिंह और कन्या राशियों के जातकों का समय अच्छा हो सकता है। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है। करियर में सफलता के साथ नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही सैलरी भी बढ़ सकती है।
Baudh Gochar November 2022: बुध देव का गोचर इन राशियों को कर सकता है मालामाल
बुद्धि के दाता बुध देव भी इस माह में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 13 नवंबर से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के इस गोचर से वृषभ, सिंह, धनु और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। जातक कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में भी मुनाफा हो सकता है। विदेश यात्रा पर भी जानें के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपसी भाई चारा भी बढ़ सकता है। करियर में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही अन्य कई लाभ भी होने की संभावना है।
सूर्य देव का गोचर इन राशियों के लिए हो सकता है लाभप्रद
Surya Gochar November 2022: इन राशियों को मिल सकता है सूर्य देव का साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव भी इस माह 16 नंवबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से कई राशियों के जातकों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। मिथुन, कर्क सहित कई राशियों के जातकों को सूर्य देव का साथ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें जातकों को सफलता मिल सकती है। घर में भी शांति का वातावरण बना रह सकता है। कार्यस्थल भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। अधिकारियों का पूरा साथ आपको मिल सकता है और सहकर्मियों आपके काम में आपकी मदद कर सकते है। कई जातकों को व्यवसाय में अच्छा मुनाफा कमाने के भी योग बन रहे हैं।