Grah Rashi Parivartan 2022: दिसंबर 2022 में कई ग्रह स्थान परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव अभी तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद वह वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और फिर धनु राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के धनु राशि में प्रवेश करने से कई राशि के लोगों के लिए समय कुछ अच्छा नहीं हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 18 अक्टूबर से तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं 11 नवंबर से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव के धनु राशि में गोचर से किन-किन राशि के लोगों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है, आइए जानते हैं।

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। धुन राशि में गोचर के दौरान शुक्र देव जातकों की कुंडली में आठवें भाव में रहेंगे। जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में उन्हें सेहत के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के दौरान शुक्र देव आपकी कुंडली में आठवें भाव के रहेंगे। आपकी छवि खराब हो सकती है। किसी पर भरोसा न करें अन्यथा बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी झगड़े आदि भी हो सकते हैं।

शुक्र देव करेंगे गोचर

मकर राशि
शुक्र देव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय यह आपकी कुंडली में 12वें भाव में रहेंगे। जो जातक प्रेम संबंध में हैं। उन्हें इस अवधि में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। रिश्ते में खटास आ सकती है। साथ ही हानि भी हो सकती है। योजना के अनुसार ही खर्च करें। अन्यथा आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
शुक्र देव पांचवें और 12वें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव आपकी कुंडली में सातवें भाव में रहेंगे। जातकों को कुछ हानि हो सकती है। आपके जीवन साथी की सेहत में गिरावट हो सकती है। ऐसे में आपको अपने जीवन साथ के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहना होगा।