Grah Rashi Parivartan 2022: ग्रहों की वक्री और मार्गी अवस्था का प्रभाव कुंडली पर पड़ता है। जब भी कोई ग्रह मार्गी और वक्री होता है, तो उसका अच्छा और बुरा प्रभाव कुंडली पर पड़ता है। दिसंबर में बुध देव वक्री अवस्था में धुन राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 दिसंबर को बुध देव वक्री अवस्था में धुन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इसका किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मीन राशि (Grah Gochar 2022)

इस राशि के जातकों की कुंडली में वक्री बुध देव दसवें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से पेशेवर जीवन में लाभ हो सकता है। विदेश जानें के भी मौके मिल सकते हैं। करियर में भी आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक समय अच्छा हो सकता है और आप धन की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Gochar 2022)

कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में वक्री बुध देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। इससे जातकों का समय अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है और आपके काम की सराहना भी हो सकती है। साथ ही अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है।

मकर राशि (December Gochar 2022)

जातकों की कुंडली में वक्री बुध देव का गोचर 12वें भाव में होगा। पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कारोबार में मुनाफा कम हो सकता है। आपसी समझ में कमी आ सकती है। तनाव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

धुन राशि (Grah Gochar December 2022)

बुध देव का गोचर जातकों की कुंडली में लग्न भाव में होगा। करियर के लिए समय अच्छा हो सकता है। खुद का कारोबार कर रहे जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आप जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Grah Gochar 2022)

इस गोचर से आपका समय प्रतिकूल हो सकता है। कार्य देरी से पूर्ण होने की संभावन है और इस कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। व्यवसाय में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद भी हो सकता है और आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।