Grah Rashi parivartan 2021: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रह नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा होता है। ग्रहों की चाल पर जातक के शुभ अथवा अशुभ फलों की प्राप्ति निर्भर करती है। ज्योतिषविदों के अनुसार, वर्ष 2021 मंगल ग्रह 7 बार, गुरु 3 बार, सूर्य 11 बार, शुक्र 15 बार और बुध 19 बार राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्रमा हर सवा दो महीने पर इस साल अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।
अगले महीने यानि फरवरी में 6 ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध ग्रह 4 फरवरी को वक्री करने वाले हैं और 9 फरवरी को शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 फरवरी को गुरु, मकर राशि में उदित होंगे। बुध 21 फरवरी को वापस मकर राशि में आ जाएंगे। अगले दिन 22 फरवरी को मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का जातकों पर प्रभाव जानें-
मकर राशि- आपके लिए ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ होनेवाला है। आपकी करियर में तरक्की का योग है और रिश्तों में सुधार होने के आसार हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी और व्यापार में तरक्की होगी।
कुंभ राशि- आपको ग्रहों की राशि परिवर्तन का विशेष लाभ मिलने वाला है। कई नए अवसर आपको मिलेंगे और आर्थिक प्रगति की राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। अचानक धन लाभ का योग है और बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि- राशि परिवर्तन से आप बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे और इसका फायदा आपको हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ होनेवाला है। पिता के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और जीवन में प्रेम बना रहेगा।
मिथुन राशि- आपके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होगी और आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। निर्णय लेने की आपकी क्षमता में भी सुधार होगा और आपको परिवार का साथ मिलेगा। आपका बुरा चाहने वाले लोगों से आप दूर रहेंगे और प्रतिभाशाली लोग आपकी ज़िंदगी में आएंगे।
मेष राशि- आपके अधूरे काम पूरे होंगे और आर्थिक प्रगति होगी। योग्यता में निखार आएगा और सराहना मिलेगी। परिवार और दोस्तों का साथ बना रहेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपको दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी।
सिंह राशि- इस राशि के जातकों पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का सकारात्मक असर दिखेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा का योग बनेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा और दांपत्य जीवन की मुश्किलों का अंत होगा।