Grah Gochar 2022: इस समय बुध और शुक्र देव एक ही राशि तुला में गोचर कर रहे हैं। दोनो ग्रहों के एक ही राशि में प्रवेश करने से कई राशि के लोगों के लिए समय उत्तम हो सकता है। करियर में सफलता के साथ व्यापार में भी लाभ हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 18 अक्टूबर से तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं आज यानि की 26 अक्टूबर से बुध देव भी तुला राशि में ही गोचर कर रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में जानें से किन-किन राशि के लोगों की किस्मत खुल सकती है। धन आदि लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र देव के एक ही राशि में गोचर से अच्छा समय आ सकता है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। करियर में भी तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी समय आपके लिए अच्छा हो सकता है और आपकी आय भी बढ़ सकती है।

कर्क राशि
इन दो ग्रहों के तुला राशि में गोचर से कर्क राशि के जातक, जो नौकरी पेशा हैं। उनकी आमदनी बढ़ सकती है। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में लाभ हो सकता है। इस दौरान आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। व्यापारी जातक कई माध्यमों के पैसा कमा सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से अच्छा समय आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।कार्यक्षेत्र पर भी धन लाभ होने की संभावना है। निवेश आदि से भी धन लाभ हो सकता है। वेतन बढ़ने के साथ नई नौकरी भी मिल सकती हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि आ सकती है। व्यापारी जातकों को निवेश के फायदा हो सकता है। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।