Grah Gochar October 2022: इस माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कई राशि के लोगों पर अनुकूल और कई राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य देव 17 अक्टूबर 2022 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य देव, बुध देव की कन्या राशि के निकलकर तुला राशि में प्रवेश करें। आइए जानते हैं सूर्य देव की इस स्थिति से किन-किन राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। कार्यक्षेत्र पर दूसरों के साथ विवाद हो सकता है। कार्यों को समय से पूरा नहीं कर सकते हैं। मां से साथ भी विवाद हो सकता है। इस दौरान कोई भी लेन-देन करने में सावधानी बरतें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखें
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव सातवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल स्थिति हो सकता है। इस कारण धन आदि हानि का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों को शारीरिक परेशानियां भी हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। खर्च में बढ़ोतरी के कारण आर्थिक परेशानियां आ सकती है। दुर्घटना होने की भी संभावना है। किसी भी कार्य को समय से पूरा करने में समस्या आ सकती है।
मिथुन राशि
जातकों के लिए सूर्य देव तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान जातकों पर कार्यस्थल से संबंधि यात्रा आदि करने से बचना होगा, ऐसा नहीं करने पर धन हानि हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कुछ जातकों के क्रोध बढ़ सकते है, जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है।
मेष राशि
कोरोबारी जातकों को धन हानि संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। घर से सदस्यों से साथ भी विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर भी विवाद होने की संभावना है।