Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 और दिसंबर 2022 ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत ही महत्वपूर्ण महीना माना जाता रहा है। इन दोनों महीनों में कई ग्रह एक ही राशि में गोचर करेंगे।दिसंबर में एक ही राशि में बुध देव और सूर्य देव प्रवेश करेंगे यानि की गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 दिसंबर 2022 को बुध देव और उसके बाद 16दिसंबर सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में मिलने से कई राशियों के जातकों के लिए समय बेहत भाग्यशाली हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में गोचर के समय बुध देव और सूर्य देव आठवें भाव में विराजमान होंगे। इससे जातकों को कई लाभ हो सकते हैं। शोध आदि कार्यों में लगे जातकों को परिणाम अच्छे मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ भी होगा और आप धन की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं।
ॉ
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव लग्न व दसवें भाव और सूर्य देव बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय दोनों ग्रह इस राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में रहेंगे। संपत्ति खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। अधूरे या रूके हुए कार्य इस अवधि में पूर्ण हो सकते हैं। पेशेवर जीवन में भी लाभ मिल सकता है। घर में खुशियां आ सकती है और मां के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि
गोचर के समय बुध और सूर्य देव इस राशि के जातकों की कुंडली में लग्न भाव व प्रथम भाव में विराजमान होंगे। इस दोनों ग्रहों का गोचर इस राशि में होगा, ऐसे में जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभप्रद हो सकता है। व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है, पदोन्नति हो सकती है। करियर में भी सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपसी समझदारी भी बढ़ सकती है। साथ ही संबंध में मजबूत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी समय आपके पक्ष में हो सकता है।