Grah Gochar November 2022: एक निश्चित समय अवधि में ग्रह अपना स्थान बदलकर दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों की इस प्रक्रिया को ग्रह राशि परिवर्तन कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपना स्थान बदलते हैं, तो इस परिवर्तन का असर हमारे ऊपर भी पड़ता है, जिस कारण हमें शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
ज्योतिश शास्त्र के अनुसार इस माह की 11 तारीख को शुक्र देव स्थान परिवर्तन करेंगे और वृश्चिक राशि में जाएंगे। शुक्र देव के इस परिवर्तन से सिंह, धनु और मकर राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस परिवर्तन से किन-किन राशियों के लिए समय अनुकूल हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र देव तीसरे व दसवें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव इस राशि के जातकों की कुंडली के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। घर में सुख-समुद्धि का वातावरण रहेगा। आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। जातके के सुख-सुविधाएं भी बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक राशि
गोचर से समय इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव पहले भाव में विराजमान रहेंगे। जातकों को व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।
शुक्र देव के गोचर से इन राशियों के लोगों हो सकता है धन लाभ
धुन राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र देव छठें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव जातकों की कुंडली के द्वादश भाव में रहेंगे। आयात-निर्यात का कोरोबार कर रहे जातकों को शुक्र देव का साथ मिल सकता है। एमएनसी कंपनी में कार्यरत जातकों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मकर राशि
गोचर के समय शुक्र देव इस राशि के जातकों की कुंडली में एकादश भाव में रहेंगे। जातकों को वित्तीय लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी भी बढ़ सकती हैं। सामाजित पद- प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।