Trigrahi yoga: नवंबर में ग्रहों के गोचर के कई संयोग बन रहे हैं, जो कई राशियों के जातकों के लिए बेहत अशुभ हो सकते हैं। एक ही राशि में बुध,शुक्र और सूर्य देव मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। इसका अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव जातकों पर पड़ेगा।

क्या है त्रिग्रही योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी बुध औऱ शुक्र देव वृश्चिक राशि में हैं। कल यानि की 16 नवंबर से सूर्य देव भी इस राशि में जाएंगे। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में गोचर से, जो योग बन रहा है,उसे त्रिग्रही योग कहते हैं। आइए जानते हैं कि इससे किन-किन राशियों के लोगों को मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मेष राशि

वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़े। वहीं जातकों को स्वास्थ संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। इस अवधि में अपने स्वास्थ का अधिक ध्यान रखें।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों वृश्चिक राशि में इन तीनों ग्रहों के मिलने से कई परेशानियां हो सकती हैं। सामाजिक छवि खराब हो सकती हैं। परिवार में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत में गिरावट आदि का भी सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक सट्टेबाजी आदि से दूर रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। दूसरे से बोलते समय सावधानी बरते अन्यथा विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि
इस दौरान जातक के खर्च बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती है। इसलिए जीवन साथी के साथ कोई भी बहस न करें। घर में शांति का वातावरण बनाएं रखें।