Grah Gochar November 2022: इस माह ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग और योग बन रहे हैं। जिससे कई राशियों के जातकों के लिए अच्छा समय, तो कई राशियों के जातकों के लिए प्रतिकूल समय हो सकता है। बुध और सूर्य देव एक ही राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 13 नवंबर को और सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। एक ही राशि में दो ग्रहों के मिलने से बुधादित्य योग बन रहा है। इससे कई राशियों के जातकों को धन आदि हानि हो सकती है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन-किन राशियों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को बुध देव के राशि परिवर्तन से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई घटनाएं घट सकती हैं और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जातक किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। वहीं सूर्य देव के गोचर से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को कुछ हानि हो सकती है। संबंधों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस दौरान जातकों को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव और बुध देव दूसरे व पांचवें भाव के स्वामी होते हैं।
बुध देव के गोचर से इन राशियों को रहना होगा सावधान
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए एक ही राशि में इन दोनों ग्रहों के गोचर से प्रतिकूल समय आ सकता है। जातकों को पारिवारिक समस्याएं भी हो सकती है। किसी विवाद में भी फंस सकते हैं।
कर्क राशि
गोचर के समय बुध देव इस राशि के जातकों की कुंडली में पांचवें भाव में रहेंगी। वहीं सूर्य देव भी गोचर के समय पांचवें भाव में रहेंगा। जीवन साथी से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में बिना सोच- समझकर ही बातचीत करें।
कन्या राशि
बुध देव इस राशि के जातकों के लिए पहले व लग्न भाव के स्वामी होते हैं। वहीं सूर्य देव 12वें भाव के स्वामी है। जातकों के भाई- बहन से विवाद हो सकता है। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।