Grah Gochar November 2022: इस साल के आखिरी दो महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई योग बन रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में दो से अधिक ग्रह एक ही राशि में गोचर कर कई योग बन रहे हैं। इस माह की 24 तारीख से गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। जिसका अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 नवंबर को गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस अवधि में किन-किन राशियों के लोगों को लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि (Grah Gochar November 2022)
इस राशि के जातकों को इस अवधि में कई लाभ हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने का भी लाभ हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। करियर के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। नया कारोबार शुरू करना भी फायदेमंद हो सकता है।
कर्क राशि (Guru Margi November 2022)
कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा समय आ सकता है। करियर में तरक्की के साथ घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे है। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर में शांति और खुशियों का वातावरण बना रहेगा।
कन्या राशि (Guru Margi 2022)
इस राशि के जातकों को इस राशि परिवर्तन से कई फायदे हो सकते हैं। इस अविध में नौकरी बदल सकती है। साथ ही नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। बोनस आदि का भी लाभ मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रह सकती है। व्यवसाय में भी मुनाफा हो सकता है और बढ़ोतरी भी हो सकती है।
गुरु की मार्गी अवस्था इन राशियों के लिए हो सकती है शुभ
वृश्चिक राशि (Rashi Parivartan November 2022)
रोजगार के बेहतर मौके मिल सकते हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि सहित कई लाभ मिलने की संभावना है। कई जातकों के विवाह आदि के भी योग बन रहे हैं। निजी जीवन के लिए अच्छा समय आ सकता है। आपके संबंध मजबूत होंगे और विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।