Grah Gochar November 2022: इस माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई योग बन रहे हैं। सूर्य और बुध देव के गोचर से बुधादित्य योग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लोगों के किस्मत के नए द्वार खोल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर से और बुध देव 13 नवंबर से वृश्चिक राशि में हैं। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में मिलने यानि कि गोचर करने से बुधादित्य योग बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस योग के बनने के किन-किन राशियों के लोगों का आर्थिक समय अच्छा हो सकता है।
सूर्य और बुध का ज्योतिष में महत्व
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव और बुध ग्रह का बहुत महत्व बताया गया है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं बुध देव को बुद्धि का दाता कहा जाता है। कुंडली में बुध देव की स्थिति शुभ होने पर करियर आदि में सफलता मिलने की मान्यता है। वहीं सूर्य देव के शुभ प्रभाव के पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
बुधादित्य योग इन 3 राशियों के लिए है बेहद शुभ
तुला राशि
इस राशि के जातकों को इस योग के बनने से धन लाभ हो सकता है। करियर में भी सफलता मिल सकती है। व्यापार में भी मुनाफा होने की संभावना है। कार्यों में आ रही समस्या इस दौरान दूर हो सकती है और आपके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों की कुंडली के नौवें भाव में बुधादित्य योग बनेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए इस योग के बनने के लाभ हो सकता है। प्रमोशन मिल सकता है और वेतन भी बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा विवाद भी इस अवधि में सुलझ सकता है।
मकर राशि
बुधादित्य योग बनने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। बिजनेस और करियर में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान लंबे समय से रूका हुआ पैसा भी मिल सकता है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए भी यह योग शुभ हो सकता है।