May 2023 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 का मई माह ग्रहों और  नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास हो सकता है, क्योंकि इस मास में सूर्य, शुक्र के  साथ-साथ मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह की शुरुआत में ही शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर शुक्र और मंगल की युति हो रही है। इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल भी गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा, मई माह में बुध ग्रह उदय हो रहे हैं और मेष राशि में ही सीधी चाल से चलेंगे। जानिए ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मई 2023 में ग्रह गोचर

शुक्र गोचर मई 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 मई को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद 30 मई को शाम 7 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 7 जुलाई को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेंगे।

मई माह में शुक्र दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। शुक्र की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आ सकती है।

मंगल गोचर मई 2023

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह भी मई माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 10 मई 2023 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 1 जुलाई को सुबह 1 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल व्यक्तिगत जीवन में साहस और पराक्रम प्रदान करते हैं। ऐसे में मंगल के गोचर करने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।

सूर्य गोचर मई 2023

ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह 15 मई को सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पूरे एक माह इस राशि में रहने के बाद 15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 25 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मई 2023 में इन राशियों को मिल सकता है लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह में राक्षसों के गुरु शुक्र दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन करने से मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से इन राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर पदोन्नति या फिर इंक्रीमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार करने वालों को भी ढेरों लाभ मिलने वाले हैं। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण इन 5 राशियों को बिजनेस में अपार सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।