Planet Prediction March 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस माह में कई बड़े-बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। राशि परिवर्तन करने के साथ ग्रहों की युति हो रही है जिससे विभिन्न तरह के शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके साथ ही बुध और शनि उदय भी हो रहे हैं। मार्च माह में हो रहे हैं इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में बुध और राहु की युति हो रही है। इसके साथ ही 7 मार्च को शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में शुक्र और शनि युति कुंभ राशि में करीब 30 साल बाद हो रही है। इसके साथ ही सूर्य भी कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही 14 मार्च को  ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुध के साथ युति से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य और राहु की युति से  ग्रहण योग बन रहा है। फिर 15 मार्च को बुध मीन राशि में उदय और 18 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं।

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

ग्रहों के इस महापरिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव इस राशि पर पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए ये पूरा साल खुशियां ही खुशियां ला सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। ऐसे में तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन का फल अब मिलेग। इसके साथ ही आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा  की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। मार्च माह में आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आपको धन लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

मार्च माह कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अच्छा हो सकता है। जहां एक तरह शनि उदय हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शनि, शुक्र और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों के लिए मा्रच माह काफी अच्छा जाने वाला है। जीवन में आने वाली हर एक समस्या को आसानी से पार कर लेंगे। इसके साथ ही व्यापार करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कई तरह की खुशियां मिल सकती है। इसके साथ ही आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही संतान की ओर से खुश रहेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च माह काफी अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही पिता, गुरु और मेंटर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर पर लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद अब समाप्त हो सकते हैं। शुक्र की कृपा से धन-वैभव की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही संतान की ओर से चल रही परेशानी भी समाप्त हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय में अब सफलता हासिल हो सकती है। आपकी वाणी काफी प्रभावशाली साबित हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए यह माह काफी अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।