Grah Gochar June 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह की स्थिति में लगातार परिवर्तन होता रहता है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ या फिर अशुभ जरूर पड़ता है। जून माह की बात करें, तो इस मास कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर शुभ या फिर अशुभ असर पड़ सकता है। जानिए जून माह में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं और किन राशियों को मिल सकता है अधिक लाभ।
बुध का गोचर 2023 (Budh Gochar June 2023)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून 2023 की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की राशि में बुध के प्रवेश से कई राशियों को लाभ मिल सकता है। इसके बाद 24 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य का गोचर 2023 (Surya Gochar June 2023)
जून माह में ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि 15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर सूर्य देव बुध के आधिपत्य वाली मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 16 जुलाई 2023 की सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों को समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।
शनि वक्री 2023 (Shani Vakri 2023)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं, 17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद शनि देव कुंभ राशि में 4 नवंबर, 2023 की सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक वक्री रहकर एक बार पुनः मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
बुध अस्त 2023 (Budh Asta 2023)
बुद्धि के देवता बुध ग्रह 19 जून, 2023 की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के बुद्ध, विवेक, तर्क-वितर्क आदि पर अधिक असर पड़ सकता है।
बुध गोचर 2023 (Budh Gochar June 2023)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 24 जून 2023 की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 8 जुलाई 2023 की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद चंद्रमा की राशि कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।
जून माह इन राशियों के लिए हो सकता है खास (June Horoscope 2023)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध, सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके साथ ही इस मास बुध अस्त हो रहे हैं और शनि भी कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में जून माह कई राशियों के लिए अच्छा, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस माह मेष, मिथुन, कन्या, मकर और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए जून माह कई खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशियों को बिजनेस और नौकरी में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी। लंबे समय से रुका हुआ काम एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो सकता है। इसके साथ-साथ निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।