Lucky Rashi Of January 2026: साल 2026 का पहला माह 12 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। साल 2026 सूर्य का साल है। नए साल में शनि के अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल की स्थितियों में बदलाव होने वाला है। साल का पहला माह कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी। शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहने के साथ माह के मध्य में अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं जनवरी माह की लकी राशियों के बारे में…

जनवरी 2026 ग्रह गोचर (Grah Gochar January 2026)

 नए साल के पहले माह जनवरी में ग्रहों की स्थिति में की बात करें, तो सूर्य 10 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और 15 तारीख को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।  बुध की स्थिति की बात करें, तो 7 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, 15 को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र,  17 जनवरी को मकर राशि, 23 जनवरी को श्रावण, 31 जनवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल की बात करें, तो जनवरी माह की 16 तारीख को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 11 जनवरी को उत्तराषाढ़ा और 29 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में संचरण करेंगे। शुक्र 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 10 जनवरी को उत्तराषाढ़ा और 21 जनवरी को श्रवण और 31 जनवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि मीन राशि में रहेंगे और 20 जनवरी को अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में राहु रहेंगे।

जनवरी इन राशियों के लिए होगी लकी (Horoscope January 2026)

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति और अष्टम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। कार्यस्थल में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं और विद्यार्थियों को अपने प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके माध्यम से मुनाफा बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ गुणवत्ता भरा समय बिताने के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लग्न स्वामी शनि देव हैं। जो आपकी राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में जनवरी माह में आपको आपकी मेहनत, लगन, जिम्मेदारी के अनुसार लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानियां, चुनौतियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। 5 ग्रहों इस राशि के जातकों के लिए काफी लकी हो सकते हैं। इस राशि के लग्न भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। पैतृक बिजनेस में भी आपको काफी मुनाफा हो सकता है। आपके व्यापार का विस्तार भी होगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

जनवरी माह तुला राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल साबित हो सकता है। माह के आरंभ में शुक्र धन भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ से लेकर बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। सूर्य, मंगल तीसरे और चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पुराने व्यापार, पुराने क्लाइंट के माध्यम से आपको काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। गुरु की दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को नई डील्स, कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम  की सराहना की जा रही है। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें