Grah Gochar 2023: नए साल में ग्रहों के गोचर से कई योग और संयोग बन रहे हैं। जनवरी 2023 में ग्रहों के राशि परिवर्तन से बन रहे योग से कई राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी 2023 में ग्रहों के गोचर से विपरीज राजयोग बन रहा है। 17 जनवरी 2023 को न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे शुभ विपरीत राजयोग बनेगा, जो कई राशियों के जातकों के लिए लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि विपरीत राजयोग क्या है और इससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है।

क्या है विपरीत राजयोग (What is Vipreet Raj Yoga)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में जब छठें,आठवें और बारहवें भाव के स्वामी युति में होते है, इससे जो योग बनता है। उसे विपरीत राजयोग कहा जाता है। यह सबसे अच्छा योग माना जाता है। विपरीत राजयोग तीन प्रकार के होते हैं। इन तीनों का अपना अलग-अलग महत्व है।

वृषभ राशि (Grah Gochar January 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए 17 जनवरी 2023 से शनि के गोचर से बनने वाले विपरीत राजयोग से लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए विपरीत राजयोग लाभप्रद हो सकता है। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने का लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।

तुला राशि (Shani Gochar January 2023)

तुला राशि के जातकों की कुंडली में विपरीत राजयोग पांचवें भाव में बनेगा। जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है और आप अपने व्यापार को इस अवधि में आगे बढ़ा सकते हैं।

धनु राशि (Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों की चल रही शनि देव की साढ़ेसाती खत्म हो सकती है। शनि देव का कुंभ राशि में गोचर इस राशि के जातकों को लाभ करा सकता है। करियर में कई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। अन्य भी कई लाभ हो सकते हैं।