Grah Gochar 2023: जनवरी 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 13 जनवरी को मंगल देव वृषभ राशि में मार्गी होंगे और बुध देव धनु राशि में उदय होंगे। इन दोनों ग्रहों के स्थान परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 जनवरी 2023 को रात 12 बजकर 7 मिनट पर वृषभ राशि में होंगे। वहीं बुध देव भी 13 जनवरी 2023 को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में उदय होंगे। आइए जानते हैं कि एक ही दिन इन दोनों ग्रहों के स्थान बदलने से किन-किन राशियों के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को मंगल देव के मार्गी और बुध देव के उदय होने का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विवाद में फंसे जातकों को राहत मिल सकती है। सेहत की सुधार का लाभ हो सकता है। अन्य भी कई लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों के स्थान परिवर्तन से अनुकूल समय आ सकता है। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके अनुकूल हो सकता है। जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। छात्र जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं जो जातक विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। वह इस अवधि में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को मंगल और बुध का साथ मिल सकता है। जातकों के लिए इन ग्रहों का स्थान परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। शेयर बाजार आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। मां के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं और उनका पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।