Lucky Rashi Of February 2026: साल 2026 का फरवरी माह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी खास माना जा रहा है। जहां एक ओर इस माह महाशिवरात्रि सहित कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर ग्रहों की स्थितियों में काफी बड़ा बदलाव होने वाला है। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। जनवरी माह में जहां मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा था। वहीं फरवरी माह में कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र से लेकर राहु विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए फरवरी माह काफी खास जाने वाला है। ऐसे में फरवरी माह में लक्ष्मी नारायण राजयोग से लेकर मंगल आदित्य, शुक्रादित्य, पंचग्रही से लेकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं फरवरी माह की लकी राशियों के बारे में…

फरवरी 2026 ग्रह गोचर (Grah Gochar February 2026)

फरवरी माह में ग्रहों की स्थितियों की बात करें, तो माह के आरंभ में ही यानी 3 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे राहु के साथ युति होगी। इसके साथ ही 6 फरवरी को शुक्र भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। ऐसे में त्रिग्रही से लेकर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। 6 फरवरी को सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र, 7 फरवरी को बुध और 11 फरवरी को शुक्र शतभिषा नक्षत्र  में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आएंगे और बुधादित्य, शुक्रादित्य के साथ चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 15 फरवरी को मंगल धनिष्ठा नक्षत्र और बुध पूर्वाभाद्रपद, 19 फरवरी को अरुण कृत्तिका नक्षत्र और सूर्य शतभिषा नक्षत्र, 22 फरवरी को शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ रही 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फरवरी के अंत में बुध कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा सिंह राशि में केतु, मीन  राशि में शनि रहेंगे।  

फरवरी इन राशियों के लिए होगी लकी (Horoscope February 2026)

मेष राशि (Aries Zodiac)

फरवरी 2026 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल हो सकता है। इस महीने ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि बारहवें भाव में रहेंगे। महीने के आरंभ में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र दशम भाव में विराजमान रहेंगे और दशम भाव के स्वामी शनि देव महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से खर्च बने रहेंगे, लेकिन साथ ही आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे, जिससे धन में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए, इससे भविष्य में लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

करियर में ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ और विदेश से जुड़े कार्यों में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पुरानी समस्याओं और पेट से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।

प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, वहीं वैवाहिक जीवन सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के बल पर सफलता मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

उपाय: मंगलवार को लाल अनार का दान करें। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह काफी हज तक अच्छा जाने वाला है। माह के आरंभ में आपकी राशि के स्वामी शुक्र बुध, सूर्य और मंगल के साथ नवम भाव में रहेंगे और 6 फरवरी से दशम भाव में प्रवेश करेंगे, जहां राहु भी उपस्थित रहेगा। 17 फरवरी को शुक्र के उदित होने से साहस, आत्मविश्वास और कार्यों में सफलता के योग मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को अवसर मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होगा।

करियर में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन दशम भाव पर कई ग्रहों का प्रभाव रहने से कभी शानदार प्रदर्शन होगा तो कभी कमियां भी सामने आएंगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों पर नजर रखेंगे, इसलिए सावधानी और अनुशासन आवश्यक है। व्यवसाय में प्रयास बढ़ाने से प्रगति संभव है।

आर्थिक रूप से बृहस्पति बचत में मदद करेगा और शनि आमदनी को स्थिर बनाए रखेगा। निवेश, शेयर बाजार और विदेशी माध्यमों से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से महीने की शुरुआत कमजोर रह सकती है, पर 17 तारीख के बाद सुधार दिखेगा।प्रेम जीवन में परीक्षा का समय है, लेकिन भरोसा और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में शुरुआती तनाव के बाद सुखद रहने वाला है।

उपाय: शुक्रवार कन्याओं का आशीर्वाद लें।बुधवार के दिन गौ को हरा चारा खिलाएं और शनिवार दिव्यांग जनों को भोजन कराएं।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

फरवरी माह मिथुन राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अष्टम भाव में रहेंगे और शनि दशम भाव, गुरु बृहस्पति लग्न भाव में रहेंगे। राहु नवम और केतु तृतीय भाव में होंगे। ऐसे में आपका भाग्य मजबूत हो सकता है। व्यापारियों को यात्राओं से लाभ मिलेगा और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे; प्रियतम के साथ समय और यात्रा संभव है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

करियर में शनि की प्रेरणा से मेहनत रंग लाएगी। 23 तारीख के बाद मंगल के नवम भाव में जाने से नौकरी में प्रगति और व्यापार में नई दिशा मिलेगी। निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं। संपत्ति व शेयर से उत्तरार्ध में लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

उपाय: बुधवार कन्याओं का आशीर्वाद लें, गौ सेवा करें। इसके अलावा शनिवार को शनिदेव की पूजा करने के साथ काले तिल का दान करें।

कन्या राशि( Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी माह कई मामलों में अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो माह के आरंभ में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र पंचम भाव में रहेंगे। इसके बाद छठे भाव में राहु के साथ गोचर करेंगे। शनि सप्तम भाव, बृहस्पति दशम भाव और केतु द्वादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे प्रयासों में सफलता के योग बनेंगे।

करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जबकि व्यापारियों के लिए दीर्घकालीन योजनाएं और व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से आय, निवेश और शेयर बाजार से लाभ संभव है, हालांकि अचानक खर्चों के लिए तैयार रहें।

आपका पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में समझदारी बढ़ेगी, पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग उत्तरार्ध में बन सकते हैं।

उपाय: बुधवार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इसके अलावा शनिवार को शनि और हनुमान चालीसा करना लाभकारी हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी महीना लाभकारी हो सकता है। महीने की शुरुआत में शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। मित्रों के साथ समय बिताने और छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, जो काम, तीर्थ यात्रा या मनोरंजन के लिए होंगी। भाई-बहनों और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। नौकरी में पूर्वार्ध में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन महीने के उत्तरार्ध में सफलता के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, जोखिम उठाने से लाभ होगा, लेकिन पारिवारिक ध्यान भटकाव पैदा कर सकता है।

आर्थिक दृष्टि से यह महीना मध्यम रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण और सावधानी आवश्यक है। पुरानी योजनाओं और निवेश से लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में गले की खराश, खांसी-जुकाम और आमाशय संबंधित समस्याओं की संभावना है। आवश्यक हो तो चिकित्सक से परामर्श करें और संतुलित भोजन करें।

प्रेम संबंधों में प्यार की परीक्षा होगी, लेकिन समर्पण और समझदारी से रिश्ते मजबूत रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए माह प्रारंभ में थोड़ी चुनौतियां आएंगी, लेकिन उत्तरार्ध में जीवनसाथी के सहयोग से संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक माहौल उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, भाई-बहनों और माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

उपाय: मंगलवार हनुमान जी के मंदिर चमेली तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें। बृहस्पतिवार पीपल को जल अर्पित करें। सोमवार शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

फरवरी 2026 मासिक राशिफल ( Monthly Horoscope February 2026) : एक नजर में

राशिकैसा रहेगा महीना?मुख्य आकर्षण / लाभविशेष सावधानी
मेषशानदारकरियर में नए अवसर और प्रमोशन के योग।जल्दबाजी में निर्णय न लें।
वृषभबहुत शुभआर्थिक मजबूती और गजकेसरी योग का लाभ।सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
मिथुनसफलवाणी का प्रभाव बढ़ेगा, मान-सम्मान में वृद्धि।परिवार में वाद-विवाद से बचें।
कर्कमिश्रितविदेश यात्रा और निवेश से लाभ संभव।मानसिक तनाव बढ़ सकता है, योग करें।
सिंहचुनौतीपूर्णदांपत्य जीवन में सुधार, धार्मिक यात्रा के योग।गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
कन्यामध्यमकोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता।धन के लेन-देन में सतर्क रहें।
तुलासुखदप्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और संतान सुख।अचानक होने वाले खर्चों पर नजर रखें।
वृश्चिकउन्नतिशीलप्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के योग।क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
धनुभाग्यशालीशनि की ढैया के बीच भाग्य का साथ मिलेगा।लंबी यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
मकरगोल्डन टाइमचतुर्ग्रही राजयोग से धन और वैभव बढ़ेगा।अहंकार (Ego) से दूर रहें।
कुंभलाभकारीबचत बढ़ेगी, डिजिटल व्यापार में मुनाफा।रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
मीनसकारात्मकगजकेसरी योग से बौद्धिक क्षमता और सम्मान बढ़ेगा।आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।