Grah Gochar December 2022: दिसंबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन कई राशियों के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। 5 दिसंबर को दो ग्रह एक ही राशि में मिलेंगे, जिसका लाभ कई राशियों के जातकों को मिल सकता है। आइए जानतें कि इस गोचर से किस राशि पर क्या प्रभाव पर पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 दिसंबर को बुध देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 5 दिसंबर को शुक्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे यानि की 5 दिसंबर को धनु राशि में इन ग्रहों का मिलन होगा। जिसके अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव जातकों पर पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Budh Gochar December 2022)

शुक्र और बुध देव का गोचर धनु राशि में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। आर्थिक रूप से कई लाभ मिल सकते हैं। आय बढ़ाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। निजी जीवन भी इस दौरान खुशहाल रह सकता है। कारोबार में सुधार के साथ मुनाफा भी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Grah Gochar December 2022)

इस राशि के जातक इस दौरान निवेश कर सकते हैं। निवेश करने के लिए यह अनुकूल समय साबित हो सकता है। विदेश से भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कई जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है। आपकी कौशल क्षमता में भी सुधार हो सकता है और परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध में पहले से बेहतर हो सकते हैं।

कन्या राशि (Shukra Gochar December 2022)

बुध और शुक्र देव के एक ही राशि में मिलने से जातकों को अपनी मां का पूरा सहयोग मिल सकता है। गृहस्थ जीवन खुशहाल हो सकता है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

बुध देव के गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कर्क राशि (Shukra Gochar 2022)

इस राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है। आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं,तो उससे आपको छूटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Grah Gochar 2022)

जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। इस कारण कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। आपकी अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा, किसी बीमारी से भी पीड़ित हो सकते हैं। आपके रिश्ते में खराब होने की संभावना है।