Grah Gochar December 2022: दिसंबर में ग्रहों के गोचर (Rashi Parivahan December 2022) से कई योग बन रहे हैं। वहीं दिसंबर में कुछ ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

What is Trigrahi Yoga: क्या है त्रिग्रही योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 28 दिसंबर को बुध देव मकर राशि में और 29 दिसंबर को शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव पहले से ही इसी राशि हैं। ऐसे में एक ही राशि में तीन ग्रहों के मिलने से मकर राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस योग के बनने के किन-किन राशियों के लोगों को लाभ हो सकता है।

Grah Rashi Parivahan December 2022: मेष राशि

मकर राशि में बुध, शुक्र और शनि देव के मिलने से इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। कारोबार के लिए यह समय उत्तम हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। धन का प्रवाब आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा और आप भविष्य के लिए धन की भी बचत कर सकेंगे। साझेदारी के व्यापार में भी मुनाफा हो सकता है।

Rashi Parivahan December 2022: मीन राशि

मकर राशि में इन तीनों ग्रहों के गोचर से इस राशि के जातकों को अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर किए गए मेहनत का फल इस दौरान मिल सकता है। जातकों को करियर में भी तरक्की मिल सकती हैं। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती हैं।

December Gochar 2022: कुंभ राशि

इस दौरान आप नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे छात्र जातकों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल हो सकता है। कार्यस्थल पर सभी चुनौतियों और परेशानियों को खत्म करने में शनि देव का साथ मिल सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।

Grah Gochar 2022: मकर राशि

तीन ग्रह इसी राशि में मिल रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई लाभ मिल सकते हैं। आपके पक्ष में कई अच्छे और बड़े बदलाव हो सकती, जिस कारण आपकी जीवन शैली भी बदल सकती हैं। करियर में भी प्रगति के प्रबल योग बन रहे हैं।