December Gochar 2022: दिसंबर में कर्क सहित कई राशियों के जातकों का समय बदल सकता है। इस माह में एक ही राशि में दो से अधिक ग्रह गोचर करेंगे। वहीं सूर्य देव और वक्री बुध धनु राशि में एक साथ मिलेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहले सूर्य देव 16 दिसंबर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद बुध देव वक्री अवस्था में 31 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। 31 दिसंबर से कुछ समयावधि के लिए सूर्य और वक्री बुध एक ही राशि में रहेंगे। जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस किन-किन राशियों के लोगों को सूर्य देव और वक्री बुध देव का साथ मिल सकता है।

कर्क राशि (December Gochar Gochar 2022)

इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्र जातकों को इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है। परीक्षा परिणाम उनके पक्ष में आ सकता है। हालांकि सूर्य देव के गोचर से कुछ नुकसान भी हो सकता है।

कन्या राशि (Gochar Gochar December 2022)

कन्या राशि के जातकों को सूर्य और वक्री बुध देव का साथ मिल सकता है। आयात– निर्यात के कारोबार और एमएनसी कंपनियों में कार्यरत जातकों के लिए यह गोचर फलदायी हो सकता है। आप अपने बिजनेस आइडिया से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप अपने कार्यों को आसानी से पूर्ण कर सकेंगे।

सूर्य गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ

तुला राशि (Rashi Parivartan 2022)

इस राशि के जातकों को सूर्य के साथ धनु राशि में वक्री बुध के मिलने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। खुद का व्यवसाय कर रहे जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। अन्य कई लाभ भी मिलने की संभावना है। पिता का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

धनु राशि (Rashi Parivartan December 2022)

इस राशि के जातकों को इस अवधि में व्यापार में बढ़ोतरी करना लाभप्रद हो सकता है। आपके मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन आदि का लाभ भी मिल सकता है।