Mercury Guru Shadashtak Yoga Negative Effect Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में बुध और गुरु दोनों बेहद शुभ ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध वाणी, बुद्धि और व्यापार पर असर डालते हैं, जबकि गुरु विवाह, संतान, ज्ञान और धर्म-कर्म से जुड़े काम पर प्रभाव डालते हैं। इन दोनों ग्रहों की कृपा से हमारे जीवन में सुख और समृद्धि आती है। लेकिन जब ये ग्रह गोचर करते हैं, तो कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध इस समय तुला राशि में विराजमान हैं और गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। जिससे दोनों ग्रह एक-दूसरे के छठे और आठवें भाव में है। जिसके कारण षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में धनतेरस और दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए इन राशियों को इस समय धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें।
बुध-गुरु षडाष्टक योग का इन 3 राशियों पर असर (Mercury Guru Shadashtak Yoga Negative Effect)
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वाले जातक इस दौरान चिड़चिड़े और गुस्से में रह सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। इस समय धैर्य से काम लें और फैसले लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपके प्रमोशन में देरी हो सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। काम में बाधाएं आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकते हैं। घर पर भी तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के लोग इस समय चिंतित और परेशान रह सकते हैं। मन में अशांति बनी रह सकती है। आपके लिए गुस्सा काबू में रखना मुश्किल होगा। व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान और कर्ज बढ़ने की भी संभावना है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा, जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वौवाहिक जीवन में दरार आ सकती है।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं जिससे पैसों की समस्या हो सकती है। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय कठिन हो सकता है। घर में तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। यात्रा के दौरान सावधान रहें। करियर पर नेगेटीव असर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।