Grah Gochar December 2022: साल का आखिरी माह दिसंबर 2022 कई राशियों के जातकों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। दिसंबर में 13 दिन तक दो बड़े ग्रह एक ही राशि मकर में रहेंगे। जिसका प्रतिकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि में शुक्र और सूर्य देव 13 दिनों तक गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इससे किस-किस राशियों के जातकों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं और गोचर से समय कुंडली के आठवें भाव में रहेंगे। वहीं शुक्र देव लग्न और छठे भाव के स्वामी होते है। गोचर से समय शुक्र देव कुंडली के आठवें भाव में विराजमान रहेंगे। जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सेहत का अधिक ध्यान रखें और छोटी सी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें अन्यथा बड़ी समस्या हो सकती हैं।

मिथुन राशि
शुक्र देव मकर राशि में गोचर के समय इस राशि के जातकों की कुंडली के सातवें भाव में रहेंगे और सूर्य देव भी इस भाव में गोचर करेंगे। जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। संबंध खराब हो सकते हैं। अन्य कई परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

शुक्र गोचर से इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

कर्क राशि
सूर्य देव और शुक्र देव गोचर के समय इस राशि के जातकों की कुंडली के छठें भाव में रहेंगे। जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ भी विवाद और झगड़े होने की संभावना है। आंख से संबंधित बीमारी भी हो सकती है। आपकी सामाजिक छवि भी खराब हो सकती है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य देव पांचवें भाव में गोचर करेंगे और शुक्र देव भी गोचर के समय पांचवे भाव में विराजमान रहेंगे। सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन से जातकों को विवाद आदि का सामना करना पड़ सकता है।