Grah Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते हैं यानी गोचर करते हैं। जिनका असर सभी राशि पर पड़ता है। कुछ राशि पर अच्छा तो कुछ पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार इसका असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है।

इस वर्ष के बचे हुए तीन माह अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। इस दौरान किन राशियों के लिए यह समय लाभकारी हो सकता है, यहां हम उन राशियों के बारे में बताएंगे।

धनु राशि
शुक्र और सूर्य की राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान जातकों को कोरोबार में लाभ के साथ करियर में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। वहीं विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है।

मीन राशि
इस राशि के जातकों को मंगल और बुध का गोचर लाभ दें सकता है। फसा हुआ पैसा मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती है। धन संकट भी कम हो सकता है। कोरोबार के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।

वृश्चिक राशि
शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में भी बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि
जातकों के लिए साल का अंत फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी सराहना होगी और आय में भी बढ़ोतरी होगी।

इन राशियों पर भी पड़ेगा अच्छा प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। धन लाभ के साथ कई अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जातकों के लिए निवेश और कोरोबार का यह अच्छा समय हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।