Grah Gochar 2022: ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से साल का आखिरी माह दिसंबर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह मे सूर्य देव के गोचर से धनु संक्रांति भी पड़ेगी। वहीं सूर्य देव का व्रक्री बुध से मिलन एक ही राशि में होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और वहीं वक्री बुध 31 दिसंबर से धनु राशि में जाएंगे। वक्री बुध और सूर्य के धनु राशि में मिलने से कई राशियों के जातकों को लाभ और कई राशियों के जातकों के लिए प्रतिकूल समय आ सकता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में मिलने के किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से अच्छा समय आ सकता है। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के विवाह के योग भी बन रहे हैं। वहीं वक्री बुध देव जातकों को कुछ परेशानियां दे सकते हैं। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में भी खटास आ सकती है।
वृषभ राशि
सूर्य और वक्री बुध देव के धनु राशि में मिलने से इस राशि के जातकों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सूर्य देव जातकों को धन लाभ करा सकते हैं।
कर्क राशि
सूर्य देव को धनु राशि में गोचर से आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद भी हो सकता है। वहीं वक्री बुध देव के गोचर से जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। निजी जीवन के लिए समय अच्छा हो सकता है।
धनु राशि
सूर्य देव का गोचर इसी राशि में होगा ऐसे में इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके अनुकूल रहेगा और अधिकारियों का साथ मिल सकता है। कारोबार में भी सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं वक्री बुध के धनु राशि में जानें से जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। इस अवधि में कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती हैं।