Grah Gochar 2022: नवंबर ही नहीं दिसंबर में भी कई ग्रह गोचर करेंगे। दिसंबर में शुक्र देव और सूर्य देव एक ही राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 5 दिसंबर को और सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि एक ही राशि में इन दोनों ग्रहों के गोचर से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि
शुक्र देव के राशि परिवर्तन से जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। कई जातकों के इस दौरान विवाह के भी योग बन रहे हैं। वहीं सूर्य देव को गोचर के आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपकी आपसी रिश्ते अच्छें रहेंगे।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक सावधानियां बरतनी होगी अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। जातकों की सामाजिक छवि भी प्रभावित हो सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए एक ही राशि में इन दोनों ग्रहों का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। जातकों को कई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
जातकों इस दौरान निवेश कर सकते हैं। व्यापार में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर से सदस्यों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आप अपना व्यवसाय भी आगे बढ़ा सकते हैं। कई समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं।

धनु राशि
आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। आय बढ़ाने के कई मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। प्रमोशन आदि का भी लाभ मिल सकता है।