Grah Gochar 2022: दिसंबर में बुध देव व्रकी अवस्था में धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं इस राशि में शुक्र देव पहले से ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में एक ही राशि में वक्री बुध और शुक्र के मिलने से कई राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 5 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 31 दिसंबर को बुध देव वक्री अवस्था में इस राशि में जाएंगे। आइए जानते हैं कि इससे राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। करियर आदि में तरक्की मिल सकती हैं।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव पहले व चौथे भाव के स्वामी होते हैं। वहीं शुक्र पांचवे व बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस गोचर से जातकों को व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार कर रहे हैं,तो इस अविध में आगे बढ़ सकता है। आपकी समझ में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं। आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है ।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव लग्न व आठवें भाव के स्वामी होते हैं। वहीं बुध देव नौवे व बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में प्रवेश करने से आपका निजी जीवन सुखमय हो सकता है। लेखन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। बिजनेस में भी बढ़ोतरी के साथ लाभ कमाने के भी योग बन रहे हैं।

बुध देव के गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ

धनु राशि
शुक्र और वक्री बुध देव इस राशि में ही मिलेंगे, ऐसे में यह समय इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ हो सकता है। आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। सेहत अच्छी होने के साथ करियर में भी तरक्की मिल सकती है। आप अपने व्यापार को भी बढ़ सकते हैं।