Grah Gochar 2022: बुध देव अभी तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। उसके बाद वह दिसंबर में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में बुध देव के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 3 दिसंबर 2022 को सुबह 6.04 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को बुद्धि, तार्कित क्षमता और अच्छी वाणी का प्रतीक माना जाता है। यह गोचर कई राशि के लोगों के लिए फलदायी हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुध देव के इस गोचर से किन-किन राशि के लोगों को धन आदि लाभ हो सकता है।

मेष राशि
बुध देव गोचर के दौरान इस राशि के नौवें भाव में रहेंगे। इस गोचर से जातकों को करियर में बढ़ोतरी हो सकती है।उच्चा शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे जातक इस दौरान आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी रुची बढ़ सकती है। शिक्षकों के लिए भी यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के दौरान बुध देव आपकी कुंडली में पांचवें भाव में रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध के लिए भी यह समय बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
गोचर के समय बुध देव आपकी कुंडली में चौथे भाव में रहेंगे। आपको अपनी मां का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप संपत्ति या वाहन भी खरीद सकते हैं।कारोबारी जातकों को भी लाभ मिल सकता है।

बुध देव के इस गोचर से कई राशियों के लोगों को लाभ हो सकता है

वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए बुध देव आठवें और 11 वें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर से समय कुंडली में बुध देव दूसरे भाव में रहेंगे। अचानक किसी चीज से लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी भी बढ़ सकती है। व्यवसाय में भी मुनाफा हो सकता है। इस दौरान धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा।

धनु राशि
इस राशि के जातक, जो साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं। उन्हें लाभ हो सकता है। घर में भी सुख-समृद्धि रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है।