Buddhaditya Yoga: दिसंबर में कई ग्रह अपना स्थान बदलकर गोचक करेंगे। धनु राशि में दो ग्रह प्रवेश कर बुधादित्य योग बनाएंगे, जिसका प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 3 दिसंबर 2022 को और सूर्य देव 16 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। एक ही राशि में प्रवेश कर बुध और सूर्य देव बुधादित्य योग बनाएंगे, जिससे कई राशियों के जातकों की किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बुध देव के गोचर से कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। कई जातकों के लिए अवधि में विवाह भी हो सकते हैं। जातकों की सेहत भी अच्छी हो सकती है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को उच्चा शिक्षा प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर के लिए अच्छा समय हो सकता है। स्टॉक मार्केट आदि से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। निवेश से भी फायदा मिलने की उम्मीद है। आपसी समझ भी बढ़ सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक, जो जमीन आदि के काबारोबार से जुड़े हैं। उन्हें लाभ मिल सकता है। सपत्ति या नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। सूर्य और शुक्र देव एक ही राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है।
धनु राशि
बुधादित्य योग धनु राशि में बना रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन आदि कई लाभ हो सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी के साथ कई अन्य फायदे भी मिल सकते है। जातकों की सामाजिक पद- प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य देव का एक ही राशि में गोचर से लाभ दे सकता है। इस दौरान उच्च शिक्षा प्राप्ति की योजना बना रहे छात्र जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जातकों का रुझान धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं।